home page

राष्ट्र उन्नति, विश्व बन्धुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम पहुंचे

 | 
राष्ट्र उन्नति, विश्व बन्धुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव : केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम पहुंचे


बीकानेर, 16 अगस्त (हि.स.)। देवीकुण्ड सागर के पास श्री ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम में “श्री विश्व गुरुकृपा महोत्सव” राष्ट्र उन्नति, विश्व बन्धुत्व एवं संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। कार्यक्रम में नशा मुक्त समाज, जल संचयन, गौ सेवा-संरक्षण एवं संवर्धन, सनातन संस्कृति तथा राष्ट्रभक्ति को सर्वोपरि रखने का संकल्प लिया गया। इस अवसर पर 451 वर्ष प्राचीन भगवान शिव का महारुद्राभिषेक एवं अति दुर्लभ एक मुखी रुद्राक्ष के दर्शन सभी भक्तों को सुलभ हुए। अनंत विभूषित राष्ट्र संत दाताश्री रामेश्वरानंद जी महाराज के पावन सानिध्य में महारुद्राभिषेक, महायज्ञ एवं अमृत महाप्रसाद का विराट आयोजन हुआ। महोत्सव में सैकड़ों धर्मप्रेमी श्रद्धालुओं ने सहभागिता की।

पूज्य दाताश्री जी ने अपने शिव तत्व प्रवचन के माध्यम से समाज को नशा मुक्ति एवं जल संरक्षण का पावन संकल्प दिलाया। उन्होंने कहा कि व्यसन समाज को भीतर से खोखला करता है, अतः राष्ट्र की उन्नति के लिए युवाओं का नशा मुक्त होना अनिवार्य है। जल ही जीवन का आधार है और जल संचयन करना हम सभी का परम कर्तव्य है। इस अवसर पर केंद्रीय मंत्री अर्जुनराम मेघवाल भी पहुंचे और दाताश्री से आशीर्वाद लिया।

इस खास माैके पर विभिन्न क्षेत्रों में भामाशाह एवं गणमान्यजनाें काे सम्मानित किया गया। उनमें शिक्षा के क्षेत्र में प्रो. सुमेरचंद जी जैन

- कैप्टन रामकरण भाकर — संस्कार स्कूल, स्वास्थ्य के क्षेत्र में - डी. पी. पच्चीसिया — प्रतिनिधि, CDM मुंधड़ा मेमोरियल हॉस्पिटल, डॉ. बी. सी. घीया, डॉ. रामगोपाल कुमावत — कारडियाे, भामाशाहों के रूप में सीताराम जी भांभू — एसकेएल ग्रुप, रमेश जी अग्रवाल — कालूबड़ी, प्रतिनिधि हल्दीराम ग्रुप, राजेश जी चूरा, व्यवसाय के क्षेत्र में विनोद जी गोयल — सिद्धि-सिद्धि रिसॉर्ट के नाम उल्लेखित किए गए।

इस अवसर पर बीकानेर सम्भागीय आयुक्त विश्राम जी मीणा , सरपंच रामदयाल गोदारा, समाज सेवा एवं विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट योगदान देने वाले भामाशाहों, संस्थाओं एवं गणमान्यजनों का दिव्य सम्मान किया गया।

कार्यक्रम का सफल संयोजन पं. आशीष जी शास्त्री (श्री श्याम कथा एवं श्रीमद्भागवत कथा वाचक) द्वारा किया गया तथा आयोजन ब्रह्म गायत्री सेवाश्रम संस्था परिवार के सहयोग से संपन्न हुआ।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव