home page

शेखावत ने संत अडग़ड़ानंद महाराज का लिया आशीर्वाद

 | 
शेखावत ने संत अडग़ड़ानंद महाराज का लिया आशीर्वाद


जोधपुर, 11 जून (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत आज दिल्ली से अल्प प्रवास पर अपने गृह नगर जोधपुर पहुंचे। जोधपुर आगमन के पश्चात उन्होंने ओसियां स्थित श्री परमहंस आश्रम पहुंचकर संत अडग़ड़ानंद महाराज के दर्शन किए तथा उनका आशीर्वाद प्राप्त किया।

इस अवसर पर शेखावत ने संत अडग़ड़ानंद महाराज से राष्ट्र की प्रगति, जनकल्याण तथा समस्त देशवासियों के सुख, शांति एवं समृद्धि के लिए आशीर्वाद प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि अडग़ड़ानंद महाराज मानव कल्याण, आत्मज्ञान, योग एवं श्रीमद्भगवद्गीता के संदेश के प्रचार-प्रसार हेतु निरंतर कार्यरत हैं। यथार्थ गीता के रचयिता संत अडग़ड़ानंद महाराज अपने आध्यात्मिक चिंतन, ज्ञान और मार्गदर्शन से समाज को नई दिशा प्रदान कर रहे हैं। उनके विचार और शिक्षाएं लोगों को आध्यात्मिक उन्नति, नैतिक मूल्यों तथा राष्ट्र निर्माण के प्रति प्रेरित करती हैं। शेखावत ने आश्रम में संतों एवं श्रद्धालुओं से भी भेंट कर उनका कुशलक्षेम जाना तथा आध्यात्मिक वातावरण में कुछ समय व्यतीत किया। इसके बाद केंद्रीय मंत्री जोधपुर पहुंचे और हवाई मार्ग से दिल्ली रवाना हो गए।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश