home page

शेखावत ने चाय बागानों के श्रमवीरों से किया संवाद

 | 
शेखावत ने चाय बागानों के श्रमवीरों से किया संवाद


जोधपुर, 08 अपै्रल (हि.स.)। केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत एक सप्ताह से लगातार पश्चिम बंगाल में प्रवास कर विधान सभा चुनाव प्रचार में सभाओं बैठकों और रैलियों में सहभागिता कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री शेखावत ने जलपाईगुड़ी के अलीपुरद्वार लोकसभा क्षेत्र के नगरकट्टा विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आनेवाले चाय बागानों के श्रमवीरों के साथ आत्मीय मुलाकात कर संवाद किया। भारतीय चाय श्रमिक संगठन के सदस्यों के साथ हुए संवाद में उनकी समस्याओं के बारे में ज़मीनी जानकारी मिली। केंद्रीय मंत्री शेखावत ने कहा कि आबादी और आर्थिकी में अहम योगदान होने के बाद भी राज्य सरकार ने इनकी घोर अनदेखी की है। कार्यक्रम में पूर्व केंद्रीय मंत्री फग्गन सिंह कुलस्ते भी विशेष रूप से साथ रहे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश