home page

शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया पोस्टर का विमोचन

 | 
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया पोस्टर का विमोचन
शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद ने किया पोस्टर का विमोचन


जयपुर, 14 मई (हि.स.)। गुरुदेव स्वामी शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद का आरएएस पंकज ओझा और अलका ओझा के निवास पर आशीर्वचन और शुभागमन हुआ। साथ ही पादुका पूजन भी किया गया। इस अवसर पर गुरुदेव ने कहा कि हमें गो संरक्षण और गो संवर्धन की अत्यंत आवश्यकता है इसी से पृथ्वी का कल्याण संभव है। गो माता में 33 कोटि देवी देवताओं का वास होता है। अतः राष्ट्र की प्रगति और उन्नति के लिए गो माता का संरक्षण आवश्यक है,साथ ही उन्होंने अपने कुल गौरव और कुल की शौर्य गाथाओं पर भी अडिग रहने के लिए कहा। साथ ही अपना बहुमूल्य आशीर्वाद सभी को प्रदान दिया।

इस अवसर पर गुरुदेव स्वामी द्वारा नौ जून को विद्याश्रम स्कूल जयपुर से प्रारंभ होने वाले कार्यक्रम घट-घट के वासी राम...एक ज्ञान यात्रा- राम से प्रभु श्री राम तक के पोस्टर का भी विमोचन किया। जिसे पंकज ओझा द्वारा नौ जून को विद्याश्रम स्कूल के सभागार में प्रस्तुत किया जाएगा। इस अवसर पर शहर के अत्यंत प्रतिष्ठित व्यक्ति विभिन्न कर्मचारियों के संघों के नेता,एवं अन्य उपस्थित रहे। ओझा द्वारा अयोध्या के राम मंदिर पर लिखित पुस्तक घट घट के राम भी शंकराचार्य को समर्पित की।

हिन्दुस्थान समाचार/दिनेश/संदीप