home page

सेवा बस्तियों में सेवा भारती की पहल, लगाए वाटरकूलर

 | 
सेवा बस्तियों में सेवा भारती की पहल, लगाए वाटरकूलर


जयपुर, 23 मार्च (हि.स.)। सेवा भारती समिति, राजस्थान द्वारा शिक्षा, स्वास्थ्य, सामाजिक क्षेत्र एवं स्वावलंबन के क्षेत्र में अपने विभिन्न सेवा प्रकल्पों के माध्यम से सेवा कार्य चलाये जा रहे हैं । सेवा कार्यो की इस कडी में सेवा भारती समिति द्वारा राजस्थान राज्य गंगानगर शुगर मिल्स लिमिटेड की सीएसआर पहल पर जयपुर महानगर की सेवा बस्तियों में स्वच्छ एवं शीतल जल उपलब्ध कराए जाने के लिए 10 वाटर कूलर लगाए गए। कूलरों पर जल संरक्षण का संदेश भी दिया गया है।

सेवा भारती समिति कार्यालय सेवा सदन में वाटर कूलरों का विधिवत पूजन कर इन्हें रवाना किया गया।

इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ प्रचारक मूलचंद सोनी, सेवा भारती के प्रांत संगठन मंत्री द्वारिका प्रसाद, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, जयपुर के सेवा प्रमुख एवं प्रांतीय सेवा भारती के सह कोषाध्यक्ष विक्रम सिंह सहित अन्य दायित्वान कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश