home page

‘‘कौशल विकास से समर्थ भारत’’ विषय पर संगोष्ठी

 | 
‘‘कौशल विकास से समर्थ भारत’’ विषय पर संगोष्ठी


जयपुर, 24 अप्रैल (हि.स.)। समर्थ भारत, राजस्थान के तत्वाधान में समरस भारत एवं पुण्यार्थम द्वारा आयोजित कौशल दर्पण 2026 के अन्तर्गत ‘कौशल विकास से समर्थ भारत’ विषय पर संगोष्ठी का आयोजन किया जा रहा है। जयपुर विधान सभा के निकट स्थित कॉन्स्ट्यिूशन क्लब में 26 अप्रैल, 2026 रविवार को सायं 5ः30 बजे से संगोष्ठी का आयोजन होगा।

इस अवसर पर सह सरकार्यवाह, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ डॉ. कृष्ण गोपाल जी मुख्य वक्ता रहेगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता केबिनेट मंत्री, राजस्थान सरकार कर्नल राज्यवर्धन सिंह राठौड़ एवं मुख्य अतिथि चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक एयू बैंक संजय अग्रवाल रहेगे। वहीं विशिष्ट अतिथि के रूप में संरक्षक-समर्थ भारत, उद्योगपति एवं समाजसेवी रमेश अग्रवाल एवं उद्योपति एवं समाजसेवी दिलीप बैद उपस्थित रहेगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर