सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा के बीच अनारक्षित स्पेशल ट्रेन चलेगी
जयपुर, 12 सितंबर (हि.स.)। अतिरिक्त यात्री यातायात को देखते हुए उत्तर पश्चिम रेलवे की ओर से यात्रियों की सुविधा के लिए सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल रेलसेवा का संचालन किया जाएगा।
मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 05494 सवाई माधोपुर-दुर्गापुरा अनारक्षित स्पेशल 12 से 14 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह सवाई माधोपुर से रात 8.50 बजे रवाना होकर रात 12.25 बजे दुर्गापुरा पहुंचेगी।
इसी प्रकार गाड़ी संख्या 05493 दुर्गापुरा-सवाई माधोपुर अनारक्षित स्पेशल 13 से 15 सितंबर तक तीन फेरे लगाएगी। यह दुर्गापुरा से रात 2.30 बजे रवाना होकर सुबह 5.20 बजे सवाई माधोपुर पहुंचेगी।
दोनों दिशाओं में यह रेलसेवा चौथ का बरवाड़ा, बनस्थली निवाई और सांगानेर स्टेशनों पर ठहरेगी। ट्रेन में 12 साधारण श्रेणी और दो गार्ड डिब्बों सहित कुल 14 डिब्बे होंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

