home page

सत्य साईं बाबा के 100वें अवतरण दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू

 | 
सत्य साईं बाबा के 100वें अवतरण दिवस पर पांच दिवसीय कार्यक्रम शुरू


101 भजनों के साथ मनाया महिला दिवस, कल गौ सेवा का कार्यक्रम

जोधपुर, 19 नवम्बर (हि.स.)। सत्य साईं बाबा के 100 अवतरण वर्ष पूर्ण होने एवं 101वें जन्मोत्सव (23 नवंबर) के उपलक्ष्य में पांच दिवसीय विशेष आध्यात्मिक एवं सेवामूलक कार्यक्रम आज से शुरू हुए।

कार्यक्रमों की श्रृंखला क्रम में श्री सत्य साई सेवा समिति जोधपुर ने प्रथम दिवस गुरुवार को भजनों की शुरुआत भगवान बाबा के माल्यार्पण, वेद पाठ एवं साई गायत्री मंत्र से हुई। इसके पश्चात साईं भक्तों ने स्वामी के श्रीचरणों में 101 भजन गाकर भावपूर्ण भजन-सेवा समर्पित की। समिति जिलाध्यक्ष प्रोफेसर (डॉं.) पवन कुमार कसेरा ने बताया कि श्री सत्य साई सेवा संगठन द्वारा प्रत्येक माह की 19 तारीख को महिला दिवस के रूप में मनाया जाता है। इसी कड़ी में समिति द्वारा सीमा कसेरा का सम्मान समिति कक्ष में किया गया।

पुरुष सेवा समन्वयक जगदीश राजुस्थ व शिक्षा समन्वयक एवं समिति के सदस्य सुमेर सिंह गौड़ ने बताया कि घोषित पांच दिवसीय विशेष आध्यात्मिक एवं सेवामूलक कार्यक्रमों की श्रृंखला क्रम में द्वितीय दिवस शुक्रवार को रालावास गौशाला में वेद पाठ, भजन, भगवान बाबा के मानवीय मूल्य- सत्य, धर्म, शांति, प्रेम एवं अहिंसा पर स्टडी सर्किल, गौशाला में कार्यरत गोपालों की नारायण सेवा, श्री सत्य साई विंटर सन प्रोग्राम के अंतर्गत गर्म शॉल का वितरण एवं गौ सेवा का कार्यक्रम होगा।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश