सिंधी फिल्म “ससु सेर नूंह सवा सेर” का जैम सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन
जयपुर, 22 मार्च (हि.स.)। भगवान झूलेलाल के जन्मोत्सव चेटीचंड के उपलक्ष्य में राजस्थान सिन्धी अकादमी एवं सिन्धी सेंट्रल एसोसिएशन, जवाहर नगर जयपुर के संयुक्त तत्वावधान में एक सिंधी फिल्म “ससु सेर नूंह सवा सेर” का स्थानीय जैम सिनेमा में निशुल्क प्रदर्शन किया गया । इस फिल्म का एक और शो सोमवार 23 मार्च को प्रातः 8:45 बजे से 11:45 बजे तक जैम सिनेमा में किया जाएगा।
अध्यक्ष रतन ऐलानी ने कहा कि फिल्म में दिखाया गया था कि बहू को भी बेटी के समान समझें और उसके साथ अच्छा व्यवहार करें ,बाहरी आडम्बर मुक्त समाज है ।
फिल्म में जयपुर की कलाकार नंदिनी पंजवानी ने उत्कृष्ट अभिनय किया और वो इस शो में उपस्थित रहीं। उनका स्वागत गीतांजलि ऐलानी ,चंचल लक्खी ने किया। समाजसेवी ललित राजू का स्वागत तुलसी संगतानी ने किया गया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश

