संस्कृत व्याकरण विशेषज्ञ व शिक्षक ऋषभ पारेख ‘सिद्धहेमव्याकरण रत्न’ विभूषण से सम्मानित
जयपुर, 26 अप्रैल (हि.स.)। संस्कृत व्याकरण विशेषज्ञ व शिक्षक ऋषभ पारेख काे ‘सिद्धहेमव्याकरण रत्न’ विभूषण से सम्मानित किया गया। शिवगंज सिरोही निवासी ऋषभ पारेख का यह सम्मान शंखेश्वर जैनतीर्थ गुजरात में जैनाचार्य सिद्धहस्त लेखक विजय पूर्णचन्द्र सूरीश्वर महाराज और श्रुतरक्षा प्रेरक विजय युगचन्द्र सूरीश्वर के सानिध्य में श्रुततीर्थ के ट्रस्टी गौतमभाई सांखला और शिवगंज जैन संघ अध्यक्ष प्रवीण ने सुवर्ण मुद्रिका स्मृति चिह्न व 1 लाख रुपए देकर सम्मानित किया गया।
बीकानेर के अभय जैन ग्रन्थालय निदेशक ऋषभ नाहटा ने बधाई दी। साथ ही जीरावला पार्श्वनाथ तीर्थ के महामंत्री प्रकाशजी सीरोडीवाले, नाकोडातीर्थ जैन ज्ञानशाला के प्राचार्य नरेन्द्रकोरडिया, ऐन्टी टेररीस्ट फ्रन्ट के चेयरमेन मनिंदरजीत सिंह बिट्टा, जयनारायण मीणा, सुविख्यात रमेशभाई ओझा, संस्कृत भारती - गुजरात, हेमचन्द्राचार्य संस्कृत पाठशाला गुरुकुलम् साबरमती के डायरेक्टर जितेन्द्र शाह, ललित नाहटा - नई दिल्ही ने स्वहस्ताक्षर सह हार्दिक शुभकामना अभिनंदन पत्र भेंट कर पारेख का सन्मान किया। इस दौरान जैनाचार्य युगचन्द्र सूरि महाराज, ज्ञानदाता मूलशंकर ने संबोधित किया। संचालन कुणाल भाई ने किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

