home page

साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा के विस्तार से दो ट्रेनों के समय में बदलाव

 | 
साबरमती-जम्मूतवी रेलसेवा के विस्तार से दो ट्रेनों के समय में बदलाव


जोधपुर, 18 अगस्त (हि.स.)। साबरमती-जम्मूतवी-साबरमती एक्सप्रेस का श्रीमाता वैष्णो देवी कटरा तक विस्तार होने के कारण जोधपुर मंडल से जुड़ी दो ट्रेनों के मार्ग में कुछ स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक बदलाव किया गया है। संशोधित समय-सारणी 19 अक्टूबर से लागू होगी।

उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल के वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक हितेश यादव के अनुसार ट्रेन संख्या 14661 बाड़मेर-जम्मूतवी शालीमार एक्सप्रेस 19 अक्टूबर से बाड़मेर से अपने निर्धारित समय पर रवाना होगी तथा जम्मूतवी स्टेशन पर पहले सुबह 5.40 बजे पहुंचती थी, अब परिवर्तित समयानुसार सुबह 6 बजे पहुंचेगी। इसी तरह ट्रेन संख्या 19108, शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन-भावनगर टर्मिनस एक्सप्रेस के भी मार्ग में कुछ स्टेशनों के समय में बदलाव किया गया है। यह ट्रेन 19 अक्टूबर से शहीद कप्तान तुषार महाजन रेलवे स्टेशन से निर्धारित समय पर रवाना होगी। इसके बाद फिरोजपुर कैंट स्टेशन पर सुबह 5.20 बजे पहुंचेगी और 5.50 बजे रवाना होगी। फरीदकोट स्टेशन पर 6.16 बजे आगमन और 6.18 बजे प्रस्थान तथा बठिंडा स्टेशन पर 7.50 बजे आगमन और 7.55 बजे प्रस्थान करेगी। इसके बाद ट्रेन निर्धारित समयानुसार संचालित होगी।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश