जैसलमेर-साबरमती एक्सप्रेस का मार्ग बदला, समदड़ी-लूनी रेलखंड पर ब्लॉक : कई ट्रेनें हाेंगी प्रभावित
जैसलमेर, 06 जून (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जोधपुर मंडल में समदड़ी-लूनी रेलखंड पर रोड अंडर ब्रिज (आरयूबी) निर्माण कार्य के चलते 7 एवं 8 जून को कुछ ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति जांचने की अपील की है।
मंडल रेल प्रबंधक अनुराग त्रिपाठी ने बताया कि समदड़ी-लूनी रेल मार्ग स्थित दूदिया-दुंदाड़ा स्टेशन के मध्य समपार फाटक संख्या 231,227 एवं 226 पर आरयूबी निर्माण के लिए ब्लॉक लिया जाएगा। इसके कारण कुछ ट्रेनें रद्द,आंशिक रूप से रद्द तथा परिवर्तित मार्ग से संचालित की जाएंगी।
ट्रेन संख्या 74839 भगत की कोठी-बाड़मेर डेमू : 7 जून को रद्द रहेगी, ट्रेन संख्या 74840 बाड़मेर-भगत की कोठी डेमू : 8 जून को रद्द रहेगी। ट्रेन संख्या 14896 बाड़मेर-भगत की कोठी एक्सप्रेस : 7 जून को समदड़ी से भगत की कोठी के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 14893 भगत की कोठी-पालनपुर एक्सप्रेस : 7 जून को भगत की कोठी से समदड़ी के बीच रद्द रहेगी।
ट्रेन संख्या 20485 जैसलमेर-साबरमती सुपरफास्ट एक्सप्रेस 7 जून को लूनी-मारवाड़ जंक्शन-महेसाणा मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन पाली,मारवाड़ जंक्शन,रानी,फालना,सुमेरपुर, पिंडवाड़ा,आबू रोड,पालनपुर, सिद्धपुर और उंझा स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस कारण यह ट्रेन दुंदाड़ा,समदड़ी,मोकलसर,जालोर,मोदरान,भीनमाल,रानीवाड़ा,धानेरा,भीलड़ी तथा पाटन स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
ट्रेन संख्या 20486 साबरमती-जैसलमेर एक्सप्रेस 7 जून को महेसाणा-मारवाड़ जंक्शन-लूनी मार्ग से संचालित होगी। ट्रेन उंझा,सिद्धपुर,पालनपुर,आबू रोड,पिंडवाड़ा,सुमेरपुर,फालना,रानी,मारवाड़ जंक्शन और पाली स्टेशनों पर ठहरेगी।
इस कारण यह ट्रेन पाटन,भीलड़ी,धानेरा,रानीवाड़ा,भीनमाल, मोदरान,जालोर,मोकलसर तथा समदड़ी स्टेशनों पर नहीं रुकेगी।
रेलवे प्रशासन ने यात्रियों से हेल्पलाइन नंबर 139 अथवा एनटीईएस ऐप के माध्यम से ट्रेन का अद्यतन स्टेटस प्राप्त करने की सलाह दी है।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / चन्द्रशेखर

