home page

बारह टीमों की भिड़ंत के बाद राधे राधे रॉयल्स बनी रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग चैंपियन

 | 
बारह टीमों की भिड़ंत के बाद राधे राधे रॉयल्स बनी रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग चैंपियन


बीकानेर, 20 अक्टूबर (हि.स.)। शहर में क्रिकेट को नया मंच देने और स्थानीय खिलाड़ियों को प्रतिस्पर्धा का अवसर उपलब्ध कराने के उद्देश्य से आयोजित रोटरी रॉयल प्रीमियर लीग (RRPL) 2026 का समापन सरदुल क्लब क्रिकेट ग्राउंड में हुआ। रोटरी क्लब ऑफ बीकानेर रॉयल्स की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में 12 टीमों ने हिस्सा लिया। फाइनल मुकाबले में राधे राधे रॉयल्स ने एनएलजेसीएफ वॉरियर्स को 24 रन से हराकर खिताब जीता। समापन समारोह में मेयर अनिल कल्ला और विशिष्ट अतिथि पीडीजी राजेश चूरा ने विजेता और उपविजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। विजेता टीम को 1,11,111 रुपए और उपविजेता टीम को 55,555 रुपए की पुरस्कार राशि दी गई। स्थानीय स्तर पर आयोजित इस लीग में टीमों की भागीदारी, नकद पुरस्कार और मैचों के व्यवस्थित संचालन ने इसे शहर के प्रमुख क्रिकेट आयोजनों में शामिल किया।

खिताबी मुकाबले में पहले बल्लेबाजी करते हुए राधे राधे रॉयल्स ने निर्धारित 15 ओवर में 126 रन बनाए। रामनिवास बिश्नोई ने 30 गेंदों पर 49 रन की पारी खेली। रूपाराम जाट ने 14 गेंदों पर 24 रन और बालकिशन नैन ने 13 गेंदों पर 21 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। लक्ष्य का पीछा करने उतरी एनएलजेसीएफ वॉरियर्स की टीम 15 ओवर में 9 विकेट पर 103 रन ही बना सकी। शुभम पुरोहित ने 29 गेंदों पर 42 रन और विदुर ने 17 गेंदों पर 22 रन बनाए, लेकिन टीम लक्ष्य से 24 रन पीछे रह गई। फाइनल में बल्लेबाजी के प्रदर्शन के लिए रामनिवास बिश्नोई को मैन ऑफ द मैच चुना गया।

आयोजन में हेमंत आसोपा (आदित्य कैपिटल), मुरली पंवार (श्रीनाथ साेल्यूशन), राजेश बावेजा (Thames Ply), निवर्तमान अध्यक्ष सुनील चमड़िया (गोमा देवी चैरिटेबल ट्रस्ट), अश्विनी मिड्ढा, मुकुल झाम्ब, अनिल जोशी, राजेश पारीक, डॉ. राहुल राय, राजीव अग्रवाल, मधुसूदन अग्रवाल (मिलेनियम हाेटल्स), विनय बिस्सा, मदन सिंह, विनय हर्ष, नीरज सिंह, डॉ मनोज गौड़, डॉ राकेश माथुर, रितेश अरोड़ा, सूर्यप्रकाश राजपुरोहित, महावीर सोनी, डॉ विशाल गौड़, अजय चौधरी, नितेश अग्रवाल, अमित अग्रवाल, राहुल पित्ती, भुवनेश अग्रवाल, मनोज करनानी, रविकांत झंवर सहित बड़ी संख्या मे रॉयल्स रोटेरियन व सहयोगियों का योगदान रहा। आयोजकों ने प्रायोजकों, खिलाड़ियों, अंपायरों, आयोजन समिति और क्रिकेट प्रेमियों का आभार व्यक्त किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव