home page

रोहट में रोडवेज बस से भिड़ी कार, जोधपुर के तीन युवकों की मौत

 | 
रोहट में रोडवेज बस से भिड़ी कार, जोधपुर के तीन युवकों की मौत


जोधपुर, 23 जुलाई (हि.स.)। जोधपुर जिले से सटे पाली के रोहट थाना क्षेत्र के बांडाई मोड़ पर गुरुवार को एक भीषण सडक़ हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर आगे चल रही रोडवेज बस से टकरा गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कार के परखच्चे उड़ गए और उसमें सवार जोधपुर के तीन युवकों की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। वहीं एक युवक घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और हाईवे पर लोगों की भीड़ जमा हो गई।

रोहट थानाधिकारी पाना चौधरी ने बताया कि दुर्घटना बांडाई मोड़ पर हुई। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार पाली से जोधपुर की ओर जा रही राजस्थान रोडवेज की बस से पीछे आ रही कार टकरा गई। आशंका है कि मोड़ पर बस के अचानक ब्रेक लगाने या कार के तेज रफ्तार में असंतुलित होकर बस से टकराने से यह दुर्घटना हुई। कार में पांच लोग सवार थे। इसमें पांच बत्ती सांसी कॉलोनी जोधपुर निवासी हेमू (20) पुत्र तुलसाराम, कुशाल (21) पुत्र दिलीप और प्रवीण (18) पुत्र बाबूलाल की मौत हो गई। वहीं वहीं रौनक (21) पुत्र देवाराम घायल हैं। हेमू कार चला रहा था। सभी मृतक और घायल एक ही एरिया के रहने वाले है। घटना की सूचना मिलते ही रोहट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और ग्रामीणों की मदद से क्षतिग्रस्त कार को सडक़ से हटवाया। फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है और दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया गया है।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश