home page

स्कूल बस से उतरते ही दाे बहनों को ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत

 | 
स्कूल बस से उतरते ही दाे बहनों को ट्रेलर ने कुचला, एक की मौत


जोधपुर, 26 नवम्बर (हि.स.)। जोधपुर में स्कूल बस से उतरते ही ट्रेलर ने 9 साल की बच्ची को कुचल दिया। वह अपनी बड़ी बहन के साथ स्कूल बस से घर लौट रही थी। ड्राइवर ने कॉलोनी के गेट पर दोनों को उतारा। बस से उतरते ही ट्रेलर ने कुचल दिया। एक बच्ची की मौके पर ही मौत हो गई, दूसरी घायल है। बच्ची के पिता आरएसी में कॉस्टेबल हैं। हादसा गुरुवार दोपहर करीब 3 बजे विवेक विहार थाना क्षेत्र के विनायक विहार सांगरिया का है।

पुलिस ने बताया कि हादसे में अनन्या विश्नोई (9) की मौत हुई है। उसकी बड़ी बहन खुशी घायल है। उसकी हालत ठीक है। ट्रेलर और बस को पुलिस ने जब्त किया है। ड्राइवरों की तलाश की जा रही है। जानकारी के अनुसार स्कूल बस का ड्राइवर हमेशा बच्चियों को घर तक ड्रॉप करता है लेकिन आज उसने दोनों बहनों को कॉलोनी के गेट के बाहर ही उतार दिया। दोनों बहन जैसे ही उतरकर बस के पीछे की तरफ गई। ट्रेलर ने उन्हें कुचल दिया। हादसे में एक बहन की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, घायल बहन को इलाज के लिए हॉस्पिटल ले जाया गया।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश