मुख्यमंत्री ने विधायक चन्द्रभान सिंह के पिता स्व. राम सिंह को दी श्रद्धांजलि
| Oct 7, 2026, 19:05 IST
चित्तौड़गढ़/जयपुर, 07 अक्टूबर (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा बुधवार को चित्तौड़गढ़ के आक्या गांव पहुंचे तथा विधायक चन्द्रभान सिंह के पिता राम सिंह चौहान के निधन पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने स्व. राम सिंह चौहान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
मुख्यमंत्री ने विधायक एवं समस्त परिजनों से मुलाकात कर ढाढ़स बंधाया। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों को यह दुःख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की। इस दौरान सहकारिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) गौतम कुमार दक सहित विधायकगण एवं स्थानीय जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / ईश्वर

