home page

कार्यालयीन गतिविधियों में सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मज़बूत होगा : डॉ. मेघना शर्मा

 | 
कार्यालयीन गतिविधियों में सरल हिंदी के प्रयोग से भाषा के साथ जुड़ाव मज़बूत होगा : डॉ. मेघना शर्मा


बीकानेर, 29 सितंबर (हि.स.)। भारत संचार निगम लिमिटेड (BSNL), बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र द्वारा हिंदी पखवाड़े के अंतर्गत “हिंदी भाषा के ऐतिहासिक विकास चरण: वर्तमान परिप्रेक्ष्य में हिंदी के प्रयोग तक” विषय पर हिंदी कार्यशाला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम अध्यक्ष महाप्रबंधक, बीकानेर व्यवसाय क्षेत्र ओ. पी. खत्री रहे।

कार्यशाला में महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर की एसोसिएट प्रोफेसर एवं इतिहास विभागाध्यक्ष तथा सेंटर फॉर म्यूजियम एंड डॉक्यूमेंटेशन की निदेशक डॉ. मेघना शर्मा मुख्य वक्ता के रूप में उपस्थित रहीं जिनका महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री द्वारा पुष्पगुच्छ एवं शॉल भेंट कर स्वागत किया गया।

डॉ. मेघना शर्मा ने हिंदी के ऐतिहासिक विकास, वर्तमान परिप्रेक्ष्य में इसकी उपयोगिता तथा कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के सरल एवं प्रभावी प्रयोग पर विचार रखे। उन्होंने हिंदी को दैनिक कार्य-संस्कृति का अभिन्न हिस्सा बनाने पर जोर दिया।

मुख्य व्याख्यान के पश्चात में डॉ. मेघना ने बीएसएनएल द्वारा 14 सितम्बर से आरम्भ हिंदी पखवाड़े के तहत आयोजित हिंदी श्रुतिलेख, स्वरचित काव्य पाठ, निबंध लेखन, हिंदी ज्ञान संबंधित प्रतियोगिताओं के विजेताओं को मंच से प्रमाण पत्र और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया जिसमें भव्यांश चौहान, रूजल, किंजल गोस्वामी, गर्व गोठवाल, देवांश गोठवाल, मनोज चौहान, मोनिका मिनोचा, वीरेंद्र सिंह, विकास शर्मा, योगेश कुमार, श्रीनाथ पुरोहित, विकाश श्योरान आदि शामिल रहे|

ड़ॉ. मेघना को महाप्रबंधक ओ. पी. खत्री द्वारा स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

उप महाप्रबंधक महेश व्यास सहित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने कार्यालयीन कार्यों में हिंदी के अधिकाधिक प्रयोग का संकल्प लिया। कार्यशाला का संचालन सहायक महाप्रबंधक संचालन अजय चौधरी द्वारा किया गया|

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव