home page

अजमेर मंडल में टिकट चेकिंग कार्य प्रदर्शन की समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मानित

 | 
अजमेर मंडल में टिकट चेकिंग कार्य प्रदर्शन की समीक्षा, उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टिकट चेकिंग स्टाफ सम्मानित


अजमेर, 11 सितम्बर(हि.स.)। उत्तर-पश्चिम रेलवे, अजमेर मंडल कार्यालय के टिकट चेकिंग कार्य प्रदर्शन की समीक्षा की गई। मंडल में राजस्व अर्जन, बिना टिकट यात्रा की रोकथाम तथा चेकिंग व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने को लेकर की गई समीक्षा के अवसर पर माह जुलाई 2026 में टिकट चेकिंग के निर्धारित लक्ष्यों को उत्कृष्टता से प्राप्त करने तथा सराहनीय राजस्व अर्जित करने वाले शीर्ष टिकट चेकिंग कर्मचारियों को सम्मानित कर उनका उत्साहवर्धन भी किया गया।

मंडल रेल प्रबंधक राजू भूतड़ा ने समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक मिहिर देव, मंडल सुरक्षा आयुक्त योगेंद्र कुमार, सहायक वाणिज्य प्रबंधक राजकुमार स्वर्णकार व राजकुमार उधवानी सहित वाणिज्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं टिकट चेकिंग कर्मचारी उपस्थित रहे।

बैठक के दौरान माह जुलाई 2026 में उत्कृष्ट कार्य करने वाले सम्मानित स्टाफ में नसरुल आबिदीन (डीसीटीआई, अजमेर), जितेंद्र गुर्जर (सीटीआई, अजमेर), देवीलाल (सीटीआई, मारवाड़ जंक्शन), विक्रम सिंह (सीटीआई, आबू रोड) एवं दिलीप कुमार (सीटीआई, उदयपुर सिटी) शामिल हैं।

मंडल रेल प्रबंधक एवं वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक ने सम्मानित स्टाफ के समर्पण की सराहना करते हुए समस्त टिकट चेकिंग दल को भविष्य में भी इसी निष्ठा और तत्परता के साथ कार्य करने के लिए प्रेरित किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष