रेनल ट्रांसप्लांटेशन यूरोलॉजी का 30 जुलाई को होगा साक्षात्कार
| Jul 27, 2026, 18:27 IST
अजमेर, 27 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा सहायक आचार्य (चिकित्सा शिक्षा विभाग) भर्ती, 2021 अंतर्गत रेनल ट्रांसप्लांटेशन यूरोलॉजी (सुपर स्पेशियलिटी) - के पदों के लिए साक्षात्कार 30 जुलाई 2026 को आयोजित किये जायेंगे।
आयोग सचिव के अनुसार साक्षात्कार के समय अभ्यर्थी को स्वयं का नवीनतम पासपोर्ट साइज रंगीन फोटो, नवीनतम स्पष्ट फोटोयुक्त मूल पहचान-पत्र एवं समस्त मूल प्रमाण-पत्र मय फोटो प्रति साथ लाने होंगे अन्यथा साक्षात्कार से वंचित कर दिया जायेगा। अभ्यर्थियों के साक्षात्कार पत्र आयोग की वेबसाइट पर यथासमय अपलोड कर दिये जायेंगे।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / संतोष

