home page

आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2026 का अब 6 दिसंबर को होना तय, पूर्व में नवंबर में की थी प्रस्तावित

 | 
आरएएस प्रारंभिक परीक्षा-2026 का अब 6 दिसंबर को होना तय, पूर्व में नवंबर में की थी प्रस्तावित


1 से 2 मई तक होगा मुख्य परीक्षा का आयोजन

अजमेर, 2 जुलाई(हि.स.)। राजस्थान लोक सेवा आयोग द्वारा प्रशासनिक कारणों से दो भर्ती परीक्षाओं के कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। इसके अनुसार राजस्थान राज्य एवं अधीनस्थ सेवाएं संयुक्त प्रतियोगी (प्रारंभिक) परीक्षा, 2026 पूर्व निर्धारित तिथि 29 नवंबर 2026 के स्थान पर 6 दिसंबर 2026 को आयोजित की जाएगी। इस भर्ती परीक्षा के तहत मुख्य परीक्षा का आयोजन 1 से 2 मई 2027 तक किया जाना भी प्रस्तावित है।

इसी प्रकार प्राध्यापक-विशेष शिक्षा (माध्यमिक शिक्षा विभाग) प्रतियोगी परीक्षा, 2026 का आयोजन 8 दिसंबर 2026 को किया जाना प्रस्तावित है। पूर्व में इस परीक्षा का आयोजन 6 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित था।

इनके अतिरिक्त आयोग द्वारा सहायक अभियोजन अधिकारी (मुख्य) परीक्षा, 2026 का आयोजन 27 दिसंबर 2026 को प्रस्तावित किया गया है। उक्त परीक्षाओं का विस्तृत कार्यक्रम यथासमय जारी कर दिया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष