home page

जयपुर क्लब में 15 अक्टूबर को सजेगा ‘रंगीला गरबा रास

 | 
जयपुर क्लब में 15 अक्टूबर को सजेगा ‘रंगीला गरबा रास


जयपुर, 30 सितंबर (हि.स.)। नवरात्रि के रंग, संगीत और गरबा-डांडिया की उमंग को एक साथ लेकर लेट्स ग्रो टुगैदर - एंटरप्रेन्योर्स क्लब की ओर से ‘रंगीला गरबा रास’ का आयोजन 15 अक्टूबर को जयपुर क्लब में किया जाएगा।

आयोजक डॉक्टर मेघा शर्मा ने बताया कि शाम 6 बजे से शुरू होने वाले इस आयोजन में शहरवासियों को पारंपरिक संस्कृति के साथ मनोरंजन और नेटवर्किंग का भी अवसर मिलेगा। कार्यक्रम में लाइव म्यूजिक, गरबा एवं डांडिया, फूड स्टॉल्स, गेम्स एवं प्राइजेज के साथ नेटवर्किंग और मस्ती के विशेष आयोजन होंगे।

आयोजक डॉक्टर दीप्ति सैनी ने बताया कि 'कलर, कल्चर और कनेक्शन के सेलिब्रेशन' थीम पर होने वाले इस कार्यक्रम में एंटरप्रेन्योर्स और शहर के लोगों को एक मंच पर जुड़ने का अवसर मिलेगा। सीमित सीटों के चलते इच्छुक प्रतिभागी समय रहते पंजीकरण करा सकते हैं। आयोजन का उद्देश्य भारतीय संस्कृति और उत्सव की रंगीन परंपरा को मनोरंजन, मेल-जोल और नए संपर्कों के साथ जोड़ना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश