home page

रामनवमी : शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की सवारी, मुखयमंत्री ने की शिरकत

 | 
रामनवमी : शहर में धूूमधाम से निकली रामजी की सवारी, मुखयमंत्री ने की शिरकत


जोधपुर, 26 मार्च (हि.स.)। विश्व हिंदू परिषद महानगर संचालित रामनवमी महोत्सव समिति द्वारा गुरूवार को रामनवमी की शोभायात्रा घंटाघर से भव्य रूप से निकाली गई। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा दोपहर में जोधपुर पहुंची और भगवान श्रीराम का पूजन किया। उनके साथ केेंंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत भी थे।

शोभायात्रा सिरे बाजार होती हुई जालोरी गेट, गोल बिल्डिंग बी रोड होते हुए सरदारपुरा सत्संग भवन की तरफ निकली। बीच रास्तों में अन्य जगहों से आई शोभायात्राएं भी इसमें शामिल हुई।

शोभायात्रा में राष्ट्र गौरव का बोध कराती देशभक्ति से ओतप्रोत महापुरुषों की झाकियां शामिल हुई। जो समाज को राष्ट्रीयता एकता अखंडता का संदेश देेती रही। हर भारतीय का गौरव सेना के शौर्य पराक्रम को दर्शाती ऑपरेशन सिंदूर की थीम भी देखने को मिली। इसके साथ ही इस बार भारतीय सेना में मारवाड़ का योगदान, जवानो का बलिदान भी नई पीढ़ी को दिखाया गया।

झांकियां बनी आकर्षण का केंद्र :

गुरूवार को निकाली गई शोभायात्रा में कश्मीर से कन्या कुमारी तक की हिंदू संस्कृति की झलक इस बार जोधपुर में देखने को मिली। कश्मीर की संस्कृति में ज्ञान कला का अनूठा संगम शैव दर्शन की झलक हुई जिसमें शिव और शक्ति पूजक परंपरा दिखी। महाराष्ट्र के कलाकारों द्वारा प्रस्तुत तुलजा भवानी अपने गण व वादकों के साथ रहे। जो आकर्षण का केंद्र रहा।

इसी के साथ दक्षिण की संस्कृति को पश्चिम से जोडऩे का सार्थक प्रयास उड़ीसा पूरी के जगन्नाथ तमिलनाडु के वेंकटेश्वर, रंगनाथ, रंगास्वामी, मीनाक्षी मंदिर, तिरुपति बालाजी के साथ 12 ज्योतिर्लिंग 4 धाम की विशेष झाकियां समाहित हुई। नासिक के भगवा ध्वज ढोल वादक का दल, आंध्र प्रदेश का कूची पूड़ी नृत्य दल, केरला के कलाकारों द्वारा विशेष मेकअप और वेशभूषा पहन कर कथकली और मोहिनी अ_म नृत्य की प्रस्तुति देखने को मिली। शोभायात्रा की शुरुआत में चार युवतियों के जगदबा स्वरूपा दुर्गा वाहिनी के साथ 30 अखाड़े हैरत अगेज करतब दिखाते हुए चलते रहे। सभी प्रखंडों से 45 से अधिक भगवा रैली शामिल हुई।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश