home page

रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक, हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचायक : मुख्यमंत्री

 | 
रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह का प्रतीक, हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचायक : मुख्यमंत्री


जयपुर, 27 अगस्त (हि.स.)। मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने रक्षाबंधन के पर्व पर प्रदेशवासियों को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने कहा कि रक्षाबंधन भाई-बहन के अटूट स्नेह और विश्वास का प्रतीक होने के साथ-साथ हमारी समृद्ध संस्कृति का परिचायक भी है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि यह पर्व हमें याद दिलाता है कि भारतीय परंपरा में रिश्तों का विशेष महत्व है। रिश्तों को मन, कर्म और वचन से निभाने की भावना हमारी संस्कृति की पहचान रही है।

मुख्यमंत्री ने श्रावण पूर्णिमा के अवसर पर मनाए जाने वाले संस्कृत दिवस की भी प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि संस्कृत विश्व की प्राचीन भाषाओं में से एक होने के साथ अनेक भारतीय भाषाओं की जननी है। संस्कृत ने धर्म और दर्शन के साथ चिकित्सा, योग, संगीत और साहित्य से जुड़े ज्ञान को भी सहेजकर रखा है।

उन्होंने नवपीढ़ी से संस्कृत भाषा के संरक्षण और संवर्धन में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश