पूर्व सीएम अशोक गहलोत को गिरेबान में झांकना देखना चाहिए: सांसद गहलोत
जोधपुर, 10 अप्रैल (हि.स.)। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत द्वारा पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर की गई टिप्पणी पर राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने पलटवार किया है।
उन्होंने एक बयान जारी कर कहा कि अशोक गहलोत को अपने गिरेबान में झांककर देखना चाहिए। अपनी सरकार की नाकामियों को छुपाने के लिए दूसरों पर दोषारोपण करने पर जनता कभी माफ नहीं करेगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पचपदरा रिफाइनरी के उद्घाटन पर अशोक गहलोत की टिप्पणी का जवाब देते हुए राज्यसभा सांसद राजेंद्र गहलोत ने कहा कि जब वे मुख्यमंत्री थे, तब रिफाइनरी के लिए न कोई निश्चित स्थान तय किया, न ठोस प्लानिंग की और न ही बजट अनुमान लगाया। केवल वाहवाही लूटने के लिए जल्दबाजी में शिलान्यास कर दिया गया।
वर्ष 2016 में भाजपा सरकार बनते ही हमने सही स्थान और उचित बजट तय किया। लेकिन 2018 से 2023 तक गहलोत सरकार ने रिफाइनरी पर कोई काम नहीं किया। वे केवल कुर्सी बचाने के चक्कर में जयपुर-दिल्ली चक्कर काटते रहे। दिसंबर 2023 में भाजपा सरकार बनने के बाद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने प्रधानमंत्री मोदी के विकसित भारत संकल्प को साकार करने के लिए इस प्रोजेक्ट को प्राथमिकता दी।
मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने खुद 2-4 बार स्थल निरीक्षण किया और मात्र दो वर्षों में काम पूरा कर दिखाया। अब 21 अप्रैल 6 को प्रधानमंत्री मोदी पचपदरा रिफाइनरी का उद्घाटन करेंगे। इससे राजस्थान के युवाओं को हजारों रोजगार, पश्चिमी राजस्थान व बाड़मेर में बेहतर परिवहन सुविधाएं और स्थानीय लोगों के लिए नए आर्थिक अवसर सृजित होंगे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

