राजीव जोशी पत्रकार गौरव अवार्ड से अलंकृत
बीकानेर, 01 मार्च (हि.स.)। बीकानेर प्रेस क्लब का होली स्नेह मिलन समारोह रविवार को पाणिग्रहण होटल में आयोजित किया गया।
क्लब के अध्यक्ष कुशाल सिंह मेड़तिया ने बताया कि समारोह के अतिथि बीकानेर पश्चिम से भाजपा विधायक जेठानंद व्यास, खाजूवाला से भाजपा विधायक डॉ. विश्वनाथ मेघवाल, शिक्षाविद् सुरेंद्र कुमार डागा 'अर्हम', रविंद्र सहित अनेक मौजूद थे। क्लब के महासचिव विशाल स्वामी और कोषाध्यक्ष गिरिराज भादाणी सहित अनेक वरिष्ठ पत्रकार संतोष जैन, क्लब के पूर्व अध्यक्ष भवानी जोशी, दीपचंद सांखला सहित अनेक कार्यक्रम में मौजूद रहे।
कार्यक्रम में पत्रकारिता में उत्कृष्ट, निष्पक्ष व साहसिक योगदान के लिए 'हिन्दुस्थान समाचार' के बीकानेर के संवाददाता राजीव जोशी को पत्रकार गौरव अवार्ड से अलंकृत किया गया। कार्यक्रम का संचालन रविंद्र हर्ष ने किया। इस दौरान विधायकों ने फाल्गुनी गीतों पर जमकर नृत्य और गायन किया।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजीव

