home page

महिला सशक्तीकरण पर आधारित राजस्थानी फिल्म हमारी बेटियां आठ मई को जैम सिनेमा में होगी रिलीज़

 | 
महिला सशक्तीकरण पर आधारित राजस्थानी फिल्म हमारी बेटियां आठ मई को जैम सिनेमा में होगी रिलीज़


महिला सशक्तीकरण पर आधारित राजस्थानी फिल्म हमारी बेटियां आठ मई को जैम सिनेमा में होगी रिलीज़


जयपुर, 05 मई (हि.स.)। राजस्थानी सिनेमा प्रेमियों के लिए अच्छी खबर है। बहुप्रतीक्षित महिला सशक्तीकरण पर आधारित राजस्थानी फीचर फिल्म “हमारी बेटियां” 8 मई 2026 को रिलीज होने जा रही है। फिल्म का प्रदर्शन जयपुर के जैम सिनेमा में किया जाएगा, जहां 8 से 14 मई तक प्रतिदिन दोपहर 12 बजे इसका विशेष शो आयोजित होगा। खास बात यह है कि इस दौरान दर्शकों को फिल्म की स्टारकास्ट से मिलने का अवसर भी मिलेगा।

फिल्म के निर्देशक उग्रसेन तंवर ने बताया कि रिलीज से पहले ही फिल्म को लेकर राजस्थान फिल्म इंडस्ट्री में उत्साह का माहौल है। फिल्म महिला सशक्तीकरण जैसे महत्वपूर्ण विषय पर आधारित है, जो समाज में सकारात्मक संदेश देने का प्रयास करती है।

फिल्म में रेखा परिहार, ऋषभ साहू, अशोक खडोलिया, संतोष कंवर, सनाया सैनी, विनय देव गौतम, सुभाष सेठ, रमेश मकवाना, विनोद शर्मा बरना, हितेश सोलंकी, अभिनव शर्मा, दीपक सिंह, माधुरी खंडेलवाल, कलावती पटेल, गौरान्वी शर्मा, सत्यनारायण पाटोदिया, महेश योगी, गोविंदा गुर्जर, चित्रांश गौतम, मुकेश तंवर, गर्वित चौहान, श्याम सुंदर साहू, सीता साहू, मीनाक्षी सेन, शंकर लाल कटारिया, गुरु सुमेर सिंह, भगत सिंह, हरिनारायण साहू और फूल सिंह पिपलाली सहित कई कलाकारों ने अभिनय किया है। स्वयं निर्देशक उग्रसेन तंवर भी फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे।

फिल्म की अभिनेत्री रेखा परिहार ने बताया कि यह फिल्म महिलाओं की शक्ति, संघर्ष और आत्मनिर्भरता को दर्शाती है। फिल्म के निर्माता गणेश साहू और सह-निर्मात्री रेखा परिहार हैं। संगीत दिलबर हुसैन का है, जबकि गायन में रेखा परिहार और दिलबर हुसैन की आवाज सुनाई देगी।

फिल्म के तकनीकी पक्ष में कोरियोग्राफी राजेंद्र राव, चीफ असिस्टेंट डायरेक्टर ज्योत्सना कौशिक, टेक्निकल डायरेक्टर अनिल के. सैनी, मेकअप ममता अग्रवाल और चीफ कैमरा सुरेश खांडल का योगदान रहा है। फिल्म में पांच कर्णप्रिय गीत शामिल हैं, जो दर्शकों को आकर्षित करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश