home page

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा-3 के आवेदन बुधवार से

 | 
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा-3 के आवेदन बुधवार से


जयपुर, 30 जून (हि.स.)। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की ऑन डिमांड परीक्षा-3 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक जुलाई 2026 से शुरू होगी। परीक्षा के लिए इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 10 जुलाई तक आवेदन कर सकेंगे।

यह जानकारी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की सचिव अरुणा शर्मा ने दी।

उन्होंने बताया कि ऑन डिमांड परीक्षा-3 में आरएसओएस के स्ट्रीम-1 एवं स्ट्रीम-2 के ऐसे अनुत्तीर्ण विद्यार्थी आवेदन कर सकते हैं, जिनका पंजीकरण वर्ष 2022 या उसके बाद हुआ हो। इसके अलावा आरएसओएस द्वारा मान्यता प्राप्त 78 बोर्डों के वर्ष 2022 से 2026 के बीच अनुत्तीर्ण अभ्यर्थी भी इस परीक्षा के लिए पात्र होंगे।

अभ्यर्थी अपनी एसएसओ आईडी के माध्यम से संबंधित संदर्भ केंद्र प्रभारी के सहयोग से ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे।

परीक्षा शुल्क, पात्रता एवं अन्य विस्तृत जानकारी के लिए अभ्यर्थी राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध दिशा-निर्देशों का अवलोकन कर सकते हैं।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल ने विद्यार्थियों से निर्धारित समय सीमा के भीतर आवेदन प्रक्रिया पूर्ण करने की अपील की है, ताकि वे इस अवसर का लाभ उठाकर अपनी शैक्षणिक योग्यता में सुधार कर सकें।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित