home page

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं-12वीं का परिणाम 25 को होगा घोषित

 | 
राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल का 10वीं-12वीं का परिणाम 25 को होगा घोषित


जयपुर, 24 जून (हि.स.)। राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल (आरएसओएस) की कक्षा 10वीं एवं 12वीं की मार्च–मई 2026 सत्र की परीक्षाओं का परिणाम गुरुवार, 25 जून को घोषित किया जाएगा।

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर प्रातः 11 बजे राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल भवन से परीक्षा परिणाम जारी करेंगे।

परिणाम घोषणा कार्यक्रम के दौरान शिक्षा मंत्री परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले टॉपर्स से संवाद भी करेंगे और उनकी उपलब्धियों की सराहना करेंगे। कार्यक्रम में शिक्षा विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं अन्य गणमान्यजन भी उपस्थित रहेंगे।

राजस्थान स्टेट ओपन स्कूल की परीक्षाएं मार्च से मई 2026 के बीच आयोजित की गई थीं, जिनमें प्रदेशभर से बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने भाग लिया था। परीक्षा परिणाम जारी होने के बाद विद्यार्थी निर्धारित ऑनलाइन माध्यमों के जरिए अपना रिजल्ट देख सकेंगे।

परिणाम को लेकर विद्यार्थियों और अभिभावकों में उत्सुकता बनी हुई है। शिक्षा विभाग ने परिणाम घोषणा की सभी तैयारियां पूरी कर ली हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित