home page

राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर एसीएस का परिवादियों से सीधा संवाद

 | 
राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन पर एसीएस का परिवादियों से सीधा संवाद


जयपुर, 13 मार्च (हि.स.)।

राजस्थान संपर्क 181 हेल्पलाइन आमजन की समस्या के समाधान के लिए वरदान साबित हो रही है। सार्वजनिक निर्माण विभाग के अतिरिक्त मुख्य सचिव प्रवीण गुप्ता ने शुक्रवार को शासन सचिवालय स्थित राजस्थान संपर्क हेल्पलाइन (181) का निरीक्षण किया एवं संबंधित अधिकारियों की बैठक ली। उन्होंने परिवादियों से सीधा संवाद किया और संबंधित अधिकारियों को तत्काल समाधान के निर्देश दिए।

सार्वजनिक निर्माण विभाग द्वारा 181 हेल्पलाइन पर दर्ज होने वाली समस्याओं के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण समाधान की दिशा में बेहतरीन कार्य किया जा रहा है। मार्च माह में विभाग द्वारा औसत 6 दिवस में समस्या का समाधान किया गया है। गौरतलब है कि मार्च माह में अब तक 3228 शिकायतें दर्ज हुई हैं, जिनमें से 752 शिकायतों का निस्तारण किया जा चुका है। इस के साथ ही महत्वपूर्ण बात यह कि संतुष्टि का प्रतिशत 79 प्रतिशत रहा है।

एसीएस ने इस दौरान विभाग से संबंधित 11 परिवादियों से संवाद किया और समस्या समाधान के निर्देश दिए। सुनवाई के दौरान परिवादियों द्वारा विभाग की सड़कों पर अवैध गतिरोधक, सडकों पर झाडियां, मिट्टी आदि मुद्दों को संज्ञान में लाया गया। ऐसे मुद्दों को अतिरिक्त मुख्य सचिव द्वारा गम्भीरता से लेकर अधिकारियों को उनके शीघ्र समाधान के निर्देश प्रदान किये गये।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश