home page

योगेन्द्र सिंह शक्तावत बने राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन

 | 
योगेन्द्र सिंह शक्तावत बने राजस्थान बार काउंसिल के चेयरमैन


जोधपुर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। राजस्थान बार काउंसिल के महत्वपूर्ण पदों के लिए हुए चुनाव में योगेन्द्र सिंह शक्तावत को चेयरमैन निर्वाचित किया गया है। वहीं, अंजली कौशिक वाइस चेयरमैन चुनी गई हैं। इसके अलावा राजेश पंवार को बार काउंसिल ऑफ इंडिया (बीसीआई) के सदस्य के रूप में चुना गया है।

इन चुनावों में सबसे महत्वपूर्ण बात यह रही कि राजेश पंवार के नेतृत्व वाले गुट ने अपनी रणनीति के दम पर निर्णायक बढ़त हासिल की और चुनावी समीकरणों को अपने पक्ष में कर लिया। चुनाव में राजेश पंवार गुट से ही अधिवक्ता रतनाराम ठोलिया, अनामिका सांदू, सतीश खांडल और राजस्थान की पहली महिला वरिष्ठ अधिवक्ता गायत्री राठौड़ को-चैयरमेन नियुक्त हुई हैं।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश