home page

राजाखेड़ा में अनियंत्रित कार पलटी, दो युवकों की मौत

 | 
राजाखेड़ा में अनियंत्रित कार पलटी, दो युवकों की मौत


राजाखेड़ा में अनियंत्रित कार पलटी, दो युवकों की मौत


धौलपुर, 24 अक्टूबर (हि.स.)। जिले के राजाखेड़ा थाना क्षेत्र में शनिवार तडके कार पलटने से कार सवार दो युवकों की मौत हो गई। हादसा हादसा गढ़ी आछेलाल से महुआन का पुरा के बीच की लिंक सड़क पर हुआ। पुलिस ने राजाखेडा के अस्पताल में मृतकों के शवों का पोस्टमार्टम करा उन्हें परिजनों को सोंप दिया है। इस संबंध में राजाखेडा थाने में मामला दर्ज कर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

राजाखेड़ा थानाधिकारी वीर सिंह गुर्जर ने बताया कि शनिवार अलसुबह करीब 4 बजे जब राहगीरों ने कार पलटी हुई देखी तो पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची तो गढ़ी आछेलाल गांव से करीब एक किलोमीटर दूर कार नंबरी आरबी-सीडी-1243 पलटी हुई मिली। एक व्यक्ति शव कार के पास ही बाहर गिरा मिला, जबकी एक बॉडी कार में ही ड्राइवर सीट पर फंसी हुई थी। दोनों मृतकों की पहचान गढ़ी आछेलाल निवासी राजकुमार (40) वर्ष और दिघी निवासी भूपेंद्र (38) वर्ष के रूप में हुई है। पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से कार को सीधा कर शव को बाहर निकाला और शहीद राघवेंद्र सिंह परिहार सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र राजाखेड़ा की मॉर्च्यूरी में पहुंचाया। पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिवारीजनों को सौंप दिए हैं। परिजनों के द्वारा दिए गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जारंच शुरु कर दी है। राजाखेडा थानाधिकारी वीरसिंह गुर्जर ने बताया कि पडताल में पता चला है कि कार राजकुमार की थी। इस कार से दोनों कहां जा रहे थे तथा यह हादसा किन परिस्थितियों में हुआ इसकी जांच की जा रही है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / प्रदीप