home page

आरपीएफ वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में कोटा मंडल के अजय प्रताप सिंह प्रथम

 | 
आरपीएफ वीडियोग्राफी प्रतियोगिता में कोटा मंडल के अजय प्रताप सिंह प्रथम


कोटा, 09 नवंबर (हि.स.)। पश्चिम मध्य रेलवे के कोटा मंडल में कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल (आरपीएफ) के सहायक उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने अखिल भारतीय आरपीएफ वीडियोग्राफी प्रतियोगिता-2026 में प्रथम स्थान हासिल किया है। उनकी इस उपलब्धि से कोटा मंडल और पश्चिम मध्य रेलवे का गौरव बढ़ा है।

वरिष्ठ मंडल वाणिज्य प्रबंधक सौरभ जैन ने बताया कि दक्षिण पश्चिम रेलवे के हुबली में आयोजित इस अखिल भारतीय प्रतियोगिता में कोटा मंडल के भरतपुर आरपीएफ पोस्ट पर पदस्थ सहायक उपनिरीक्षक अजय प्रताप सिंह ने अपने वीडियोग्राफी कौशल का उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए पहला स्थान प्राप्त किया। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय स्तर पर मिली यह उपलब्धि रेलवे सुरक्षा बल के जवानों की तकनीकी दक्षता और रचनात्मक प्रतिभा को दर्शाती है। अजय प्रताप सिंह की सफलता अन्य आरपीएफ कर्मियों को भी अपने व्यावसायिक कौशल के साथ रचनात्मक क्षमताओं को विकसित करने के लिए प्रेरित करेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव