home page

एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता रेलकर्मी यशवीर सिंह का रेल महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन

 | 
एशियन गेम्स के रजत पदक विजेता रेलकर्मी यशवीर सिंह का रेल महाप्रबंधक ने किया अभिनंदन


जयपुर, 08 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम रेलवे के जयपुर मंडल में वाणिज्य सह टिकट क्लर्क के पद पर कार्यरत एवं प्रतिभावान खिलाड़ी यशवीर सिंह ने 20वें एशियन गेम्स, आइची-नागोया 2026, जापान में पुरुष जेवलिन थ्रो प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक हासिल किया है। यशवीर सिह ने अपनी मेहनत, लगन और उत्कृष्ट खेल प्रदर्शन से देश और भारतीय रेलवे का नाम रोशन किया है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के महाप्रबंधक पंकज शर्मा ने इस शानदार उपलब्धि के लिए गुरूवार दिनाक 08 अक्टूबर 2026 को यशवीर सिंह का अभिनंदन किया। उन्हाेंने यशवीर सिंह को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की ।

उल्लेखनीय है कि यशवीर सिंह ने इसी वर्ष कॉमनवेल्थ गेम्स, ग्लासगो 2026 में भी शानदार प्रदर्शन करते हुए कांस्य पदक हासिल किया था। इस प्रकार वर्ष 2026 में अंतरराष्ट्रीय स्तर की बड़ी प्रतियोगिताओं में पदक जीतकर उन्होंने अपनी प्रतिभा और निरंतर उत्कृष्ट प्रदर्शन का परिचय दिया है।

इस अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे खेलकूद संघ के पदाधिकारीगण सहित मुख्यालय के अधिकारीगण उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव