home page

राज्यपाल ने राधा माधव मंदिर के दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की

 | 
राज्यपाल ने राधा माधव मंदिर के दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की

राज्यपाल ने राधा माधव मंदिर के दर्शन कर सभी के मंगल की कामना की

जयपुर, 25 मई (हि.स.)। राज्यपाल हरिभाऊ बागडे सोमवार को कनक घाटी स्थित श्री राधा माधव मंदिर पहुंचे। वहां उन्होंने राधा माधव के दर्शन किए और सभी के मंगल की कामना की।

बाद में मंदिर परिसर में वह सामूहिक यज्ञोपवीत संस्कार में भी सम्मिलित हुए। उन्होंने वहां बटुकों को आशीर्वाद स्वरूप दक्षिणा दी तथा कहा कि जनेऊ मात्र एक धागा नहीं, बल्कि सनातन संस्कृति, उच्च आदर्शों और अनुशासन का प्रतीक है। उन्होंने बटुकों से धर्म के मार्ग पर चलने, बड़ों का आदर करने और समाज में ज्ञान व सेवा का प्रसार करने का आह्वान किया।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश