पुणे-जयपुर-पुणे रेलसेवा रहेगी आंशिक रद्द
| Sep 10, 2026, 19:01 IST
जयपुर, 10 सितंबर (हि.स.)।
मध्य रेलवे द्वारा पुणे मण्डल के पुणे यार्ड में तकनीकी कार्य के लिए ब्लॉक लिया जा रहा है। ब्लॉक के कारण जयपुर-पुणे-जयपुर रेलसेवा खडकी-पुणे-खडकी के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार गाडी संख्या 12940, जयपुर-पुणे रेलसेवा जो 12 सितंबर को जयपुर से प्रस्थान करेगी वह खडकी तक ही संचालित होगी अर्थात खड़की-पुणे के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।इसी प्रकार गाडी संख्या 12939, पुणे-जयपुर रेलसेवा 13 सितंबर को पुणे के स्थान पर खडकी से 17.35 बजे संचालित होगी। अर्थात पुणे- खड़की के मध्य आंशिक रद्द रहेगी।
---------------
हिन्दुस्थान समाचार / राजेश

