home page

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का संघ समर्पणा महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम 11 से

 | 
श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का संघ समर्पणा महोत्सव एवं वार्षिक अधिवेशन के कार्यक्रम 11 से


बीकानेर, 10 अक्टूबर (हि.स.)। श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ का 64 वां वार्षिक अधिवेशन, कार्यसमिति की बैठक,वार्षिक आम सभा 11 से 13 अक्टूबर तक गंगाशहर मार्ग के आदिनाथ भवन में होगी।

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ मंत्री सुरेश बच्छावत ने बताया कि 11 अक्टूबर रविवार को आदिनाथ भवन में बारह बजे व शाम साढ़े सात बजे कार्य समिति की बैठक दो सत्रों में होगी। इनमें शीर्ष पदाधिकारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष, मंत्री, प्रवृति संयोजक व सह संयोजक, संयोजन मंडल सदस्य, आंचलित प्रभारी, कार्य समिति के सदस्यगण एवं विशेष आमंत्रित सदस्य शामिल होंगे।

श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति राष्ट्रीय महामंत्री प्रीति डागा ने बताया कि समिति की कार्य समिति की बैठक आदिनाथ भवन में सुबह करीब बारह बजे व शाम साढ़े सात बजे वार्षिक आमसभा होगी। उन्होंने बताया कि महिला समिति की बैठक में भी शीर्ष पदाधिकारी, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष,मंत्री, प्रवृति संयोजिका, सह संयोजिका, संयोजन मंडल सदस्या, आंचलिक प्रभारी, संभाग प्रमुख, कार्यसमिति सदस्यगण एवं विशेष आमंत्रित सदस्याएं शामिल होंगी। इसी दिन बीकानेर साधुमार्गी महिला समिति को ’’गवरा शौर्य ’’ पुरस्कार आचार्य प्रवर द्वारा प्रदत आयामों, संघ प्रवृतियों में सक्रिय भागीदारी के लिए प्रदान किया जाएगा। इसी दिन दो सत्रों में दोपहर करीब बारह बजे व शाम साढ़े सात बजे श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन समता युवासंघ की कार्य समिति की बैठक व वार्षिक आमसभा होगी।

संघ राष्ट्रीय मंत्री सुरेश बच्छावत ने बताया कि 12 व 13 अक्टूबर सोमवार व मंगलवार को दोपहर बारह बजे व शाम साढ़े सात बजे आदिनाथ भवन में श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन संघ, श्री अखिल भारतवर्षीय साधुमार्गी जैन महिला समिति, श्री अखिल भारतवर्षीय जैन समता युवा संघ का संयुक्त अधिवेशन दो सत्रों में होगा। अधिवेशन के दौरान बीकानेर साधुमार्गी जैन सेवा समिति को ’’श्रेष्ठ शासन सेवा का पुरस्कार प्रदान, समिति अध्यक्ष कन्हैयालाल बैद व टीम को प्रदान किया जाएगा।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव