home page

मजदूर दिवस पर शुक्रवार को निकलेगा संयुक्त श्रमिक संगठनों का जुलूस

 | 
मजदूर दिवस पर शुक्रवार को निकलेगा संयुक्त श्रमिक संगठनों का जुलूस


जोधपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। संयुक्त श्रमिक संगठन द्वारा एक मई को मजदूर दिवस रैली निकालेगा। संगठन द्वारा मजदूर दिवस को लेकर तैयारी संपूर्ण कर ली गई है।

संगठन के संयोजक मनोज कुमार परिहार ने बताया कि जुलूस रेलवे कॉ-ऑपरेटिव बैंकिंग सोसायटी लिमिटेड के पास स्थित रेलवे इंस्टिट्यूट से प्रात: 10 बजे आरंभ होकर स्टेशन होते हुए रणछोड़दासजी का मंदिर, राजीव गांधी सर्किल होकर मजदूर मैदान पहुंचकर सभा में परिवर्तित होगा।

ऑटो रिक्शा एकता यूनियन द्वारा ऑटो पर लाल झंडा लगाकर 1 मई को अमेरिका के शहीदों को नमन करेंगे। रैली में गोपी किशन, मनोज कुमार परिहार के साथ में अध्यक्ष फिरोज खान, संरक्षक चांद अली रंगरेज, महासचिव महेन्द्र सिंह, वरिष्ठ उपाध्यक्ष शैतान सिंह, एमडी चौहान, कैलाश सिंह, मोहम्मद आरिफ, अमजद खान, मोहम्मद साबिर, मोहम्मद अयूब, सिकंदर खान, भेरू आचार्य, जहूर भाई, ऑटो रिक्शा एकता यूनियन सम्बंधित आर. सीटू.सरकार की श्रमिक विरोधी नीतियों को लेकर संबोधित करेंगे।

हिन्दुस्थान समाचार / सतीश