home page

प्रेस क्लब बाल अभिरूचि शिविर में हंसी मजाक में यातायात नियमों की सीख दे गए पी.के. मस्त

 | 
प्रेस क्लब बाल अभिरूचि शिविर में हंसी मजाक में यातायात नियमों की सीख दे गए पी.के. मस्त


जयपुर, 18 जून (हि.स.)। पिंकसिटी प्रेस क्लब की ओर से आयोजित बाल अभिरूचि शिविर 2026 का गुरुवार का यातायात पुलिस अधिकारी प्रवीण कुमार (पी.के.मस्त) ने अवलोकन कर बच्चों का उत्साहवर्धन किया। पी.के. मस्त ने हंसी मजाक में बच्चों को यातायात नियमों की सीख दी। बच्चों को शिविर के दौरान लोकनृत्य, कथक, नाटक, मार्शल आर्ट, योगा, ड्राईंग एण्ड पेंटिंग, वेर्स्टन डांस इत्यादि का प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

बच्चों से संवाद करते हुए पी.के. मस्त ने यातायात नियमों से वाहन चलाने एवं सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी। उन्होनें बच्चों को रेड, ग्रीन, येलो लाइट, जेब्रा कॉसिंग, सड़क का धुमाव, चलने की गति, सड़क का लेन सिस्टम एवं नेशनल हाईवे पर सुरक्षा, साइन बोर्ड, चेतावनी एवं हेलमेट का उपयोग की जानकारी देते हुए बताया कि हमें सड़क पर सुरक्षित तरीके से आईएसआई का हेलमेट एवं वाहन को अपडेट रखना चाहिए। सड़क सुरक्षा कर्मी हमारी सुरक्षा के लिए तैनात रहते है, बच्चों उनसे डरना नही बल्कि यातायात नियमों से वाहन चलाना चाहिए। हमें अपने माता-पिता को भी बिना हेलमेट वाहन नही चलाने देना चाहिए। उन्होंने प्रेस क्लब पदाधिकारियों को इस आयोजन के लिए साधुवाद दिया। उन्होंने कहा कि गर्मियों की छुट्टी के दौरान बाल अभिरूचि शिविर के माध्यम से बच्चों का सर्वागीण विकास होता हैं। बच्चों को अपनी रूचि के अनुसार अनेक विधाओं में भाग लेने का अवसर मिलता है। इसके लिए प्रबन्ध कार्यकारिणी को साधुवाद देता हूॅ। उन्होंने बच्चों को आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। क्लब अध्यक्ष मुकेश मीणा एवं महासचिव राजकुमार शर्मा, शिविर संयोजक अनिता शर्मा ने अतिथि प्रवीण कुमार का माल्यार्पण कर स्वागत किया। उपाध्यक्ष पुष्पेन्द्र सिंह राजावत, कार्यकारिणी सदस्य निखलेश कुमार शर्मा, सुनील शर्मा, ईश्वर बैरागी, दीपक सैनी, कमलेश श्रीमाल सहित अनेक वरिष्ठ एवं युवा पत्रकार परिवार सहित मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश