home page

ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: दीया कुमारी

 | 
ऐतिहासिक धरोहरों का संरक्षण हम सबकी जिम्मेदारी: दीया कुमारी


जयपुर, 18 अप्रैल (हि.स.)। विश्व धरोहर दिवस के अवसर पर राजस्थान की उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं देते हुए राज्य की समृद्ध ऐतिहासिक धरोहर पर गर्व व्यक्त किया।

उन्होंने कहा कि राजस्थान में अनेक ऐतिहासिक स्थल मौजूद हैं, जो हमारी समृद्ध संस्कृति और विरासत की पहचान हैं। यह धरोहरें न केवल प्रदेश बल्कि देश की भी गौरवशाली पहचान है, जिन्हें सहेजना हम सभी की सामूहिक जिम्मेदारी है।

उपमुख्यमंत्री ने कहा कि इन ऐतिहासिक स्थलों का संरक्षण आवश्यक है, ताकि आने वाली पीढ़ियां भी इनके महत्व और गौरव को समझ सकें। उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील की कि वे इन धरोहरों के संरक्षण में सक्रिय भागीदारी निभाएं और उनके प्रति सम्मान का भाव बनाए रखें।

उन्होंने जोर देते हुए कहा कि हमारी सांस्कृतिक विरासत केवल अतीत की निशानी नहीं, बल्कि भविष्य के लिए प्रेरणा भी है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का कर्तव्य है कि वह इसके संरक्षण में अपना योगदान दे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश