19 अप्रैल को होगी अकाल-सुकाल की भविष्यवाणी
890 साल पुरानी परंपरा धणी का होगाा आयोजन, बच्चे बताएंगे भविष्य के हालात
जोधपुर, 09 अप्रैल (हि.स.)। जोधपुर में घांची समाज की ओर से 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया पर बाईजी का तालाब स्थित घांची समाज बगीची में धणी का आयोजन होगा। इसमें अकाल-सुकाल और राजनीतिक उठापटक को लेकर भी भविष्यवाणी की जाएगी। जोधपुर में ये परम्परा वर्षों पुरानी है। जिसमें अकाल और सुकाल को लेकर अनुमान लगाया जाएगा। कार्यक्रम को लेकर तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है।
घांची महासभा अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोलंकी ने बताया समाज की स्थापना 890 साल पहले हुई थी। तब से समाज की और से ये कार्यक्रम धूमधाम से मनाया जा रहा है। अध्यक्ष गंगाराम सोलंकी, कोषाध्यक्ष घनश्याम परिहार ने बताया कि आस्था के साथ भविष्यवाणी की सदियों पुरानी परंपरा को आगे बढ़ाया जाएगा। आने वाले समय में अकाल-सुकाल की भविष्यवाणी अनुष्ठान से की जाएगी।
समिति के सचिव कमलेश भाटी ने बताया कि बैठक में घांची महासभा के अध्यक्ष राजेंद्र कुमार सोलंकी, श्यामलाल भाटी, पूर्व महासचिव राजेश सोलंकी, बालीचंद भाटी, मूलचंद भाटी, प्रकाश बोराणा, मगराज भाटी, जितेंद्र सोलंकी, जगदीश पावर, छगनलाल बोराणा, रमेश भाटी, पुखराज सोलंकी, रमेश सोलंकी, नरेश भाटी व किशन रांकावत उपस्थित रहे।
हिन्दुस्थान समाचार / सतीश

