home page

चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1,192 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन एवं नियुक्ति आदेश जारी

 | 
चिकित्सा शिक्षा विभाग में 1,192 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन एवं नियुक्ति आदेश जारी


जयपुर, 12 अगस्त (हि.स.)। चिकित्सा शिक्षा विभाग के अधीन संचालित 6 मेडिकल कॉलेजों में राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड जयपुर से चयनित 1,192 चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों के पदस्थापन एवं नियुक्ति आदेश जारी कर दिए गए हैं।

चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री गजेंद्र सिंह खीवसर ने बताया कि नवचयनित अभ्यर्थियों को आवंटित संबंधित मेडिकल कॉलेज में 17 अगस्त 2026 तक उपस्थिति देना अनिवार्य होगा। इस संबंध में सभी चयनित अभ्यर्थियों को आवश्यक निर्देश जारी किए गए हैं।

प्रमुख शासन सचिव चिकित्सा शिक्षा श्रीमती गायत्री राठौड़ ने बताया कि राजहेल्थ पोर्टल के माध्यम से आवंटन की प्रक्रिया पूरी होने से नियुक्ति एवं पदस्थापन प्रक्रिया में पारदर्शिता और डिजिटल व्यवस्था को बढ़ावा मिला है।

आयुक्त चिकित्सा शिक्षा बाबूलाल गोयल ने बताया कि चयनित अभ्यर्थी निर्धारित समयावधि में संबंधित मेडिकल कॉलेज में उपस्थित होकर अपनी कार्यग्रहण प्रक्रिया पूरी करेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / रोहित