home page

बीकानेर में 7 को लगेगी डाक अदालत : 11 से 12 बजे तक होगा शिकायतों का निस्तारण

 | 
बीकानेर में 7 को लगेगी डाक अदालत : 11 से 12 बजे तक होगा शिकायतों का निस्तारण


बीकानेर, 05 अक्टूबर (हि.स.)। डाकघर अधीक्षक कार्यालय में 7 अक्टूबर (बुधवार) को सुबह 11 से 12 बजे तक डाक अदालत का आयोजन किया जाएगा।

डाकघर अधीक्षक ने बताया कि अदालत में काउंटर सेवा, मनीऑर्डर, बचत बैंक, डाक जीवन बीमा, स्पीड-पोस्ट, पार्सल, बीमाकृत वस्तुएं और विदेशी डाक वस्तुओं से जुड़ी समस्याओं का निस्तारण किया जाएगा। शिकायतकर्ता आवेदन पत्र और लिफाफे पर 'डाक अदालत' लिखकर कार्यालय में भेज सकते हैं। इसके अलावा वीडियो कॉन्फ्रेंस लिंक http://meet.google.com/nko-hcpp-biy के माध्यम से भी जुड़ सकते हैं या व्यक्तिगत रूप से उपस्थित होकर अपनी शिकायत दर्ज करा सकते हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव