home page

पुलिस मुख्यालय में कानून एवं व्यवस्था डीजी संजय कुमार अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण

 | 
पुलिस मुख्यालय में कानून एवं व्यवस्था डीजी संजय कुमार अग्रवाल करेंगे ध्वजारोहण


जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर पुलिस मुख्यालय जयपुर में आयोजित होने वाले ध्वजारोहण समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। महानिदेशक पुलिस राजस्थान के बीकानेर में आयोजित राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होने के कारण पुलिस मुख्यालय में इस वर्ष ध्वजारोहण का दायित्व महानिदेशक पुलिस कानून एवं व्यवस्था संजय कुमार अग्रवाल निभाएंगे।

उप महानिरीक्षक पुलिस कानून एवं व्यवस्था अरशद अली ने बताया कि शनिवार, 15 अगस्त को सुबह 8:30 बजे सभी पुलिस अधिकारी, पुलिस कार्मिक एवं मंत्रालयिक कर्मचारी पुलिस मुख्यालय के मुख्य पोर्च के पास पंक्तिबद्ध होकर एकत्रित होंगे।

सुबह 8:35 बजे डीजी अग्रवाल के आगमन के साथ ध्वजारोहण किया जाएगा। इस दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले चयनित पुलिस कर्मियों को प्रशंसा-पत्र प्रदान कर सम्मानित भी किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पुलिस मुख्यालय के वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और कार्मिक उपस्थित रहेंगे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश