home page

पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों के नशीले पदार्थ: 81 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ का निस्तारण

 | 
पुलिस ने नष्ट किए करोड़ों के नशीले पदार्थ: 81 प्रकरणों में जब्त मादक पदार्थ का निस्तारण


जयपुर, 30 अप्रैल (हि.स.)। जयपुर पूर्व जिला पुलिस ने विशेष अभियान मालखाना निस्तारण के तहत एक बड़ी कार्रवाई करते हुए एनडीपीएस एक्ट के 81 प्रकरणों में जब्त भारी मात्रा में मादक पदार्थों को नष्ट किया है। पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा ने बताया कि पुलिस मुख्यालय के निर्देशों की पालना में मालखानों में लंबे समय से जमा नशीले पदार्थों का निस्तारण किया गया। जिला स्तरीय गठित कमेटी की देखरेख में नियमानुसार 216 किलोग्राम गांजा,3 किलो 550 ग्राम डोडा पोस्त,1 किलो 200 ग्राम स्मैक और कोकीन 09 ग्राम अवैध मादक पदार्थों को जलाकर नष्ट कर दिया गया। नष्ट किए गए पदार्थों की कुल अनुमानित कीमत करीब 3 करोड़ 52 लाख 67 हजार रुपये आंकी गई है।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि लंबे समय से थानों के मालखाने में इन पदार्थों के रखे होने से जगह की कमी हो रही थी। अब इनके निस्तारण से मालखानों में पर्याप्त जगह उपलब्ध हो सकेगी, जिससे भविष्य में जब्त होने वाले अन्य माल को सुरक्षित रखने में आसानी होगी। इस दौरान पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) रंजीता शर्मा, अतिरिक्त पुलिस उपायुक्त (जयपुर पूर्व) आलोक सिंघल,अपराध सहायक सरदार सिंह और जिला मालखाना प्रभारी सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / दिनेश