home page

कोलकता में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में चित्तौड़ के एकांश को गोल्ड मेडल, 13 खिलाड़ियों ने किया कमाल

 | 
कोलकता में आयोजित कराटे चैंपियनशिप के जूनियर वर्ग में चित्तौड़ के एकांश को गोल्ड मेडल, 13 खिलाड़ियों ने किया कमाल


चित्तौड़गढ़, 03 अगस्त (हि.स.)। कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में आयोजित पांच दिवसीय 10वीं इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप इंडियन चैलेंजर कप 2026 का समापन हुआ। इस अंतरराष्ट्रीय प्रतियोगिता में देश-विदेश के 8000 से अधिक खिलाड़ियों ने भाग लिया। इसमें चित्तौड़गढ़ के एकांश अगनानी ने जूनियर वर्ग में गोल्ड मेडल प्राप्त किया। इसके अलावा कुल मिला कर 13 खिलाड़ियों ने विभिन्न वर्ग में पदक प्राप्त किए। चित्तौड़गढ़ लौटने पर इन खिलाड़ियों का स्वागत होगा।

चित्तौड़गढ़ टीम के कोच मोहित वैष्णव ने बताया ऑल इंडिया कराटे फेडरेशन के अध्यक्ष हांसी प्रेमजीत सेन के निर्देशन में कोलकाता के नेताजी सुभाषचंद्र बोस इंडोर स्टेडियम में यह आयोजन हुआं इसमें। इसमें चित्तौड़गढ़ की टीम ने भी भाग लिया। इस आयोजन में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले के 13 खिलाड़ियों ने भी दम दिखाया। चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों को कोच मोहित वैष्णव और शाकिर हुसैन ने तैयार किया है। इस प्रतियोगिता में खिलाड़ियों ने कई पदक जीत कर जिले एवं राजस्थान का नाम रोशन किया है। इस चैंपियनशिप में श्रीलंका, मलेशिया, नेपाल, भूटान, बांग्लादेश सहित कई देशों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। कोच वैष्णव ने बताया कि अब खिलाड़ी आगामी श्रीगंगानगर में होने वाली स्कूल गेम्स प्रतियोगिता में भी अपना दमखम दिखाने के लिए चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ी तैयार हैं।पहले भी चित्तौड़गढ़ कई खिलाड़ी स्टेट और नेशनल लेवल पर मेडल प्राप्त चुके हैं। इन खिलाड़ियों ने नेशनल गेम्स में भी गोल्ड और सिल्वर मेडल जीते हुए हैं।

चित्तौड़गढ़ के पदक विजेता खिलाड़ी

कोच मोहित वैष्णव ने बताया कि सब जूनियर केटेगरी में रुद्राक्ष बैरवा ने स्वर्ण पदक, अयांश कौशिक ने रजत पदक, फेरिया ने कांस्य पदक, माहेनूर शेख ने कांस्य पदक तथा जीशान शेख ने भी कांस्य पदक जीता। जूनियर कैटेगरी में एकांश अगनानी ने व ध्रुव गौर ने स्वर्ण पदक, देवांश अमरवाल ने रजत पदक, जतिन लोढ़ा व पीयूष गाडरी ने कांस्य पदक जीता। वहीं कैडेट कैटेगरी में फैज़ान अंसारी व किरण कुमावत ने रजत पदक तथा रोचित कुमावत ने कांस्य पदक जीता। चित्तौड़गढ़ के खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर जिले के खेल प्रेमियों में खुशी का माहौल है।

शहर के फव्वारा चौक प्रतापनगर, निवासी एकांश पुत्र बाबू अगनानी ने मात्र 5 साल की उम्र से ही कराटे का प्रशिक्षण शुरू कर दिया था। अपनी लगातार मेहनत और प्रशिक्षण के दम पर आगे बढ़ते हुवे कई प्रतियोगिताओं में भाग लिया। एकांश ने कराटे में अब तक 8 गोल्ड मेडल, सिल्वर 1, ब्रोंज 5 मेडल सहित कई मेडल जीते। अब तक 4 नेशनल कराटे चैम्पियनशिप में भाग लिया, जिसमें से 2 नेशनल गोल्ड मेडल भी एकांश ने अपने नाम किए हैं।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / अखिल