home page

जयपुर मंडल पर 27 अगस्त को आयोजित होगी पेंशन अदालत

 | 
जयपुर मंडल पर 27 अगस्त को आयोजित होगी पेंशन अदालत


जयपुर, 24 अगस्त (हि.स.)।

उत्तर पश्चिम रेलवे जयपुर मंडल द्वारा इस वर्ष की द्वितीय पेंशन अदालत का आयोजन 27 अगस्त को मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय के बोर्ड रूम में सुबह 09 बजे से 11 बजे तक किया जाएगा।

इस संबंध में पूर्व में जारी अधिसूचना के क्रम में पेंशनरों से प्राप्त प्रतिवेदनों पर नियमानुसार निर्णय लेते हुए सभी संबंधित पेंशनरों को निर्णय से पत्र के माध्यम से अवगत करा दिया गया है। यथासंभव उपलब्ध मोबाइल नंबरों पर भी निर्णय संबंधी पत्र की प्रति भेजी जा चुकी है।

यदि किसी पेंशनर को प्राप्त निर्णय अथवा दी गई जानकारी से संतुष्टि नहीं है,तो वे 27 अगस्त को आयोजित द्वितीय पेंशन अदालत में अपना पक्ष पुनः प्रस्तुत कर सकते हैं। पेंशनर एसोसिएशन के पदाधिकारी,लेखा एवं कार्मिक शाखा के अधिकारी तथा मंडल रेल प्रबंधक महोदय की उपस्थिति में पेंशनर अपने पक्ष को उचित दस्तावेजों सहित प्रस्तुत कर सकते हैं।

इस पेंशन अदालत का उद्देश्य पेंशनरों की समस्याओं एवं लंबित प्रकरणों का यथासंभव त्वरित एवं न्यायसंगत समाधान सुनिश्चित करना है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश