home page

पीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक भवन और आवासीय क्वार्टर

 | 
पीठ प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र का 1.59 करोड़ रुपये की लागत से बनेगा आधुनिक भवन और आवासीय क्वार्टर


डूंगरपुर, 07 अगस्त (हि.स.)। जिले के चौरासी विधानसभा क्षेत्र के पीठ में बीते एक साल से जर्जर

अवस्था में बंद पड़े स्वास्थ्य केंद्र के स्थान पर जल्द ही 1 करोड़ 59

लाख रुपये की लागत से नया और अत्याधुनिक भवन तैयार किया जाएगा। निवर्तमान प्रधान

एवं चौरासी से भाजपा विधायक प्रत्याशी रहे कारीलाल ननोमा के निरंतर प्रयासों के

बाद राज्य सरकार ने नए भवन और आवासीय क्वार्टरों के निर्माण की वित्तीय एवं

प्रशासनिक स्वीकृति प्रदान कर दी है। स्वीकृति मिलते ही पुराने जर्जर भवन को

ध्वस्त करने का कार्य भी शुरू कर दिया गया है।

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र भवन के लंबे समय से बंद रहने के कारण पीठ

सहित आसपास के ग्रामीण क्षेत्रों के लोगों को इलाज के लिए दूर-दराज के अस्पतालों

के चक्कर काटने पड़ रहे थे। इस गंभीर समस्या को प्राथमिकता पर लेते हुए कारीलाल

ननोमा ने चिकित्सा एवं स्वास्थ्य मंत्री तथा जिला प्रशासन को पत्र लिखकर जर्जर

ढांचे को हटाकर नया भवन बनाने की मांग की थी।

कारीलाल

ननोमा ने बताया कि नए भवन के निर्माण से पीठ और समीपवर्ती पंचायतों के हजारों

ग्रामीणों को अपने घर के पास ही बेहतर, सुलभ

और गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष