home page

उत्तर पश्चिम रेलवे पर दिखा देशभक्ति का रंग

 | 
उत्तर पश्चिम रेलवे पर दिखा देशभक्ति का रंग


जयपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। देश के 80वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे पर देशभक्ति और राष्ट्रप्रेम का अद्भुत रंग दिखाई दे रहा है। उत्तर पश्चिम रेलवे के प्रमुख कार्यालयों, रेलवे स्टेशनों एवं अन्य महत्वपूर्ण भवनों को तिरंगे की रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। रात्रि के समय तिरंगे के रंगों से जगमगाते रेलवे स्टेशन एवं भवन देशभक्ति, गौरव और राष्ट्रीय एकता का संदेश दे रहे हैं।

उत्तर पश्चिम रेलवे प्रधान कार्यालय सहित उत्तर पश्चिम रेलवे के चारों मंडल कार्यालयों एवं मंडलों के प्रमुख रेलवे कार्यालयों एवं स्टेशनों को तिरंगे की रोशनी से आकर्षक रूप से सजाया गया है। तिरंगे के केसरिया, सफेद और हरे रंगों से सजे भवन यात्रियों एवं आमजन के लिए विशेष आकर्षण का केंद्र बने हुए हैं। तिरंगे की रोशनी में जगमगाते रेलवे स्टेशन और कार्यालय भवन स्वतंत्रता दिवस की खुशियों को बढ़ा रहे हैं। रेलवे परिसरों में आने वाले यात्रियों में भी इन आकर्षक दृश्यों को लेकर उत्साह एवं गौरव की अनुभूति देखने को मिल रही है।

स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर उत्तर पश्चिम रेलवे का यह तिरंगामय स्वरूप देशभक्ति, राष्ट्रीय गौरव और ‘एक भारत, श्रेष्ठ भारत’ की भावना को और अधिक सशक्त कर रहा है।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजीव