home page

डूंगरपुर में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, सिंधी समाज के वरिष्ठजनों ने साझा किए मार्मिक संस्मरण

 | 
डूंगरपुर में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, सिंधी समाज के वरिष्ठजनों ने साझा किए मार्मिक संस्मरण


डूंगरपुर में आयोजित हुआ विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस कार्यक्रम, सिंधी समाज के वरिष्ठजनों ने साझा किए मार्मिक संस्मरण


डूंगरपुर, 14 अगस्त (हि.स.)। हर घर तिरंगा अभियान-2026 के तहत शुक्रवार को जिला प्रशासन एवं नगर

परिषद के संयुक्त तत्वावधान में राजमाता विजया राजे नगर परिषद ऑडिटोरियम हॉल में

जिला स्तरीय 'विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस' कार्यक्रम

आयोजित किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य देश के विभाजन की पीड़ा का स्मरण कर

राष्ट्रीय एकता, सामाजिक सद्भाव और भाईचारे को मजबूत करने का संकल्प लेना था।

पूर्व राज्यमंत्री सुशील कटारा, निवर्तमान

सभापति अमृत लाल कलासुआ, समाजसेवी बंशीलाल कटारा, हंसमुख पंड्या के

आतिथ्य तथा अतिरिक्त जिला कलक्टर प्रकाश चंद्र रेगर की उपस्थिति में आयोजित इस

कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन के साथ हुआ। कार्यक्रम के दौरान एलईडी स्क्रीन

पर विभाजन विभीषिका पर आधारित डॉक्यूमेंट्री और शॉर्ट फिल्में प्रदर्शित की गईं,

जिसके

माध्यम से उस दौर की भयावह परिस्थितियों, विस्थापन और संघर्ष को दर्शाया गया।

इस दौरान पाकिस्तान के सिंध प्रांत से भारत आए सिंधी समाज के विक्रम

भाटिया और सुनील भाटिया ने अपने पूर्वजों के संघर्ष और विभाजन के समय झेली गई

यातनाओं के मार्मिक संस्मरण साझा किए। उनके अनुभवों ने सभागार में मौजूद लोगों को

उस दौर की दर्दनाक सच्चाई से रूबरू कराया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व राज्य मंत्री सुशील कटारा ने

कहा कि स्वतंत्रता की खुशी के साथ विभाजन की असहनीय पीड़ा को याद करना भी हमारा

दायित्व है। उन्होंने युवाओं से देश, समाज और राष्ट्रभक्तों के प्रति सदैव सजग रहने

का आह्वान किया। वहीं, निवर्तमान सभापति अमृतलाल कलासुआ ने वर्ष 1947 के विस्थापन के दौरान

लोगों द्वारा सहे गए दर्दों को याद करते हुए उनके साहस को नमन किया। समाजसेवी बंशीलाल

कटारा ने कहा कि यह अवसर इतिहास को केवल पढ़ने तक सीमित न रखने, बल्कि

उससे प्रेरणा लेकर राष्ट्रहित में कार्य करने का संदेश देता है।

कार्यक्रम के अंत में विभाजन के दौरान अपनी जान गंवाने वाले असंख्य

निर्दोष नागरिकों और पीड़ितों की स्मृति में दो मिनट का मौन रखकर भावभीनी

श्रद्धांजलि अर्पित की गई। कार्यक्रम का संचालन व्याख्याता वैभव पाठक द्वारा किया

गया।

इस अवसर पर मुख्य कार्यकारी अधिकारी हनुमान सिंह राठौड़, अतिरिक्त

मुख्य कार्यकारी अधिकारी रेखा गौड़, नगर परिषद आयुक्त ललित सिंह देथा, सूचना

प्रौद्योगिकी विभाग के उपनिदेशक मुकेश वर्मा, मुख्य जिला

शिक्षा अधिकारी नवीन चंद्र मीणा, सहायक जनसंपर्क अधिकारी मोहन खराड़ी सहित

विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में स्कूली

छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / संतोष