home page

जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस ट्रेन का धर्मवरम एवं मैसुरु स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन

 | 
जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस ट्रेन का धर्मवरम एवं मैसुरु स्टेशन पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन


जयपुर, 22 अक्टूबर (हि.स.)। उत्तर पश्चिम

रेलवे द्वारा गाड़ी संख्या 12976, जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस ट्रेन के धर्मवरम एवं मैसुरु स्टेशनों पर संचालन समय में आंशिक परिवर्तन किया जा रहा है।

उत्तर पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी अमित सुदर्शन के अनुसार, गाड़ी संख्या 12976, जयपुर–मैसुरु एक्सप्रेस ट्रेन, जो 28 दिसंबर से जयपुर से प्रस्थान करेगी, वह धर्मवरम स्टेशन पर परिवर्तित समय सुबह 09:50 बजे पहुंचेगी तथा 09:55 बजे प्रस्थान करेगी। इसी प्रकार, यह ट्रेन मैसुरु स्टेशन पर परिवर्तित समय शाम 16:30 बजे पहुंचेगी।

---------------

हिन्दुस्थान समाचार / राजेश